मुंगेर, अगस्त 19 -- मुंगेर, निज संवाददता। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना की प्रगति को लेकर मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंगेर और भागलपुर के जिलाधिकारी, मुंगेर के उप विकास आयुक्त, राष्ट्रीय उच्च पथ के सहायक अभियंता, एनएचएआई भागलपुर के परियोजना निदेशक और कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में परियोजना के चारों पैकेज में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी आयुक्त को दी गई। कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने पैकेजवार प्रगति से अवगत कराया। आयुक्त ने परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिदिन की कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गति के साथ सभी निर्धारित मानकों...