हर दिन औसतन 24 ट्रांसफार्मर हो रहे खाक, जनता बेहाल
फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले की बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। तापमान बढ़ने के कारण बिजली की खपत में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ गई है। हालात यह हैं कि दोआबा में प्रतिदिन औसतन 24 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जून माह में अब तक करीब 700 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जो मई की तुलना में 160 अधिक हैं। वहीं, अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति की बाधा शहर से लेकर गांवों तक लगातार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.