हर थाने से 20 ड्रग्स तस्करों की सूची तलब, चिह्नित होंगे हॉटस्पॉट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देशों के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े कदम उठाने का टास्क सौंपा है। जिले के हर थाने को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले मुख्य हॉटस्पॉट चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उनके क्षेत्र के 20 बड़े और सक्रिय ड्रग्स तस्करों की सूची मांगी गई है।अब डीएसपी स्तर के बजाय सीधे थाना स्तर पर ही ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ तुरंत छापेमारी और एफआईआर दर्ज की जाएगी। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, वर्ष 2021 से जून 2026 तक के सभी नारकोटिक्स मामलों का वर्षवार डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.