गोरखपुर, अप्रैल 15 -- शिवम सिंह गोरखपुर। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने नया रणनीतिक खाका तैयार किया है। अब हर थाने में टॉप 15 शातिर अपराधियों की सूची बनाई जा रही है, जिन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अब तक जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची पर ही कार्रवाई होती थी, लेकिन नई व्यवस्था में थाना स्तर पर भी सक्रिय बदमाशों को चिन्हित कर सख्ती बढ़ाई जाएगी।एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात और सक्रिय अपराधियों की पहचान कर सूची तैयार बनाने को कहा गया है। इस सूची में ऐसे बदमाशों को शामिल किया जाएगा, जिनका आपराधिक इतिहास लंबा रहा है या जो हाल के समय में वारदातों में सक्रिय रहे हैं। यह भी पढ़ें- चार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत सूची को समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। पुलिस की इस ...