बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में आगामी पर्व होली, रमजान माह व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अधिकाधिक निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि गैंगेस्टर में वांछित एवं पुरस्कार घोषित आरोपितों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाते हुए गो-तस्करी को रोकें। रात्रिकालीन सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत प्रभावी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.