प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। हादसे के बाद प्रयागराज में भी प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पीडीए सक्रिय हो गया है। कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मुहिम भी पहले की तरह कुछ दिनों बाद फाइलों में सिमट कर रह जाएगी। यह भी पढ़ें- नियमों का पालन कराना भूले अफसर, जांच में खुल रही लापरवाही की परतेंपिछले हादसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी हादसे के बाद प्रशासन जागा हो। पिछले दिनों दिल्ली के विट्ठल होटल में आग लगने की घटना के बाद भी प्रयागराज में अभियान चलाकर होटलों की जांच की थी। उस दौरान 300 से अधिक होटलों को विभिन्न खामियों के चलते नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन एक भी होटल पर प्रभावी कार्रवाई नहीं...