हर तीसरा बच्चा त्वचा रोग से पीड़ित
हाथरस, मई 10 -- हाथरस। इन दिनों पल-पल पर करवट बदल रहा मौसम और बारिश, धूप और उमस बच्चों पर भारी पड़ रही है। जिसके चलते बच्चे उल्टी, दस्त, बुखार के साथ दाद और खुजली के शिकार हो रहे हैं। इन दिनों शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल और जिला महिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों में हर तीसरा बच्चा त्वचा रोग से पीड़ित है। ओपीडी और इमरजेंसी में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। बाल रोग विशेषज्ञ इसे मौसम का असर बता रहे हैं। दिन-रात के तापमान में अंतर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर शनिवार को भी बच्चों की भीड़ लग रही है। इनमें करीब 70 फीसदी उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज हैं। सामान्य दिनों में ओपीडी में बच्चों की संख्या 80-100 थी, अब बढ़कर 130-150 से ज्यादा पहुंच गई है। जिला महिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.