मैनपुरी, मार्च 2 -- रंगों का त्योहार होली जिले में कल मनाया जाएगा। हालांकि होलिका पूजन और होलिका दहन सोमवार को ही कर दिया गया। लोगों ने बुराइयों को होलिका में जलाने का संकल्प लिया। कई जगहों पर होलिका दहन कल 4 मार्च को तड़के सुबह भी होलिका दहन किया जाएगा। चार मार्च को ही आखत डाले जाएंगे और होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसा चंद्रग्रहण की वजह से हुआ है। आज चंद्रग्रहण होने के चलते कोई भी कार्य नहीं होगा। इससे पूर्व पूरे दिन होली की खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाओं से जुड़े मैसेज भेजे गए। जिले में पिछले कई दिनों से होली की तैयारियां चल रही हैं। खेती किसानी में जुटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी काम से समय निकालकर सोमवार को बाजारों में निकल पड़े। खोया, मैदा, बेसन, तेल, घी जैसी वस्तुओं की खरीदारी जमकर हुई। होली पर नए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.