कानपुर, नवम्बर 19 -- पुलिस लाइन सभाकक्ष में एडीजी कानपुर ने अपराध समीक्षा में चेन स्नेचिंग, चोरी आदि पर नियंत्रण के लिए चौकसी बढ़ाने तथा सख्ती से वाहन चेकिंग कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लंबित मामलों का जल्द खुलासा करने के साथ ही विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कराने, वांछितों, इनामियों व शातिरों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, मिशन शक्ति अभियान व आपरेशन कन्विक्शन के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने थाना प्रभारियों को संवेदनशील रहने की हिदायत दी। पुलिस लाइन माती के सभाकक्ष में एडीजी कानपुर आलोक सिंह ने अपराध समीक्षा कर चोरी, लूट आदि के लंबित मामलों का जल्द खुलासा करने, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के साथ ही इनामियों, वांछितों व वारंटियों की धरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.