भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन के बेहद करीब स्थित कांशीराम शहरी आवास में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। कांशीराम आवास में रह रहे करीब 15 सौ परिवार को बुनियादी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर तरफ फैली गंदगी आवास की पहचान बनी हुई है। डंप कूड़ा-कचरा से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नियमित सफाई न होने से हर तरफ गंदगी फैली हुई है। घर से निकला कूड़ा-कचरा सड़क पर फेंक दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान हर तरफ तार-तार हो रहा है। पानी निकासी का बेहतर इंतजाम न होने से मलयुक्त पानी गलियों में जमा हो गया है। दूषित पानी से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जगह-जगह गंदा पानी एकत्रित होने से मच्छरों की भरमार हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.