हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 16 -- बिहार के सुपौल में पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई के खिलाफ नगर परिषद के सफाईकर्मी सोमवार को उग्र तेवर के साथ हड़ताल पर उतर आए हैं। सोमवार सुबह से ही शहर में कचरा उठाव पूरी तरह ठप हो गया, जिससे कई वार्डों में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया। आक्रोशित सफाईकर्मी नगर परिषद की मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आवास पर जुटकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। सफाईकर्मियों का आरोप है कि रविवार देर रात पुलिस ने बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री मो. असजद आलम के घर का गेट तोड़कर जबरन प्रवेश किया और कर्मियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद संगठन महामंत्री सह नगर परिषद के बड़ा बाबू असजद आलम, आउटसोर्सिंग प्रबंधक डीके मिश्रा समेत छह लोगों को हि...