हर टोलों तक पहुंच रहा चौपाल, अब कोई हकदार नहीं रहेगा वंचित : रूबी
चतरा, मई 27 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। पंचायत में वर्षों से चली आ रही जनसमस्याओं के स्थायी समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत समिति सदस्य रूबी पासवान एवं उनके पति सह शिक्षक अशोक कुमार पासवान ने एक अनूठी जनसंपर्क मुहिम की शुरुआत की है। दोनों की सक्रियता और जनसेवा की भावना ने पंचायत में नई उम्मीद जगा दी है। इस अभियान को प्रशासनिक मजबूती भी मिल रही है। बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने इस पहल की सराहना करते हुए समस्याओं के त्वरित निष्पादन और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भरोसा दिया है। अशोक कुमार पासवान ने बताया कि गांव स्तर पर जनसमस्याओं को सुनने और मौके पर समाधान निकालने के लिए पंचायत के प्रत्येक दो टोलों में प्रतिदिन विशेष चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इन चौपालों में ग्रामीण खुलकर अपनी समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.