हर जोन में खुलेगा जीडीए का जोनल कार्यालय
गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए हर जोन में जोनल कार्यालय बनाने के लिए जमीन तलाश रहा है। ताकि वहां जोनल कार्यालय खोला जा सके और क्षेत्र के लोगों को वहीं सभी तरह की सुविधाएं मिल सके। जीडीए का मुख्यालय नवयुग मार्केट में है। जबकि प्राधिकरण क्षेत्र को आठ जोन में विभाजित कर रखा है। ऐसे में जीडीए क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्राधिकरण से संबंधित कार्यों व शिकायतों के लिए नवयुग मार्केट आना पड़ता है। इससे प्राधिकरण कार्यालय पर काम का दबाव बढ़ रहा है। इस समस्या को जल्द दूर करने के लिए ही जोनल कार्यालय बनाने की योजना है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जोनल कार्यालय खोले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.