पटना, फरवरी 1 -- भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख और श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंटकर पटना को देश के शिपिंग मेंटेनेंस का हब बनाने तथा सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलने के निर्णय के लिए उनका हार्दिक आभार जताया। इस दौरान डॉ. मयूख ने कहा कि यह बजट एक ओर भारत को दुनिया के मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करेगा तो पटना में शिपिंग मेंटेनेंस का हब बनने का निर्णय बिहार की अर्थव्यस्था को मजबूती देने का द्वार खोलेगा। देश के हर जिले में महिलाओं के लिए छात्रावास खोलने का निर्णय भी ऐतिहासिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.