हर जिले में आईसीयू की व्यवस्था सरकार का लक्ष्य : एसीएस
रांची, सितम्बर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के हर जिले में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। सुदूरवर्ती और आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक गंभीर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेली-मेडिसीन का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को रांची में 14वें ईस्ट जोन क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस के विधिवत उद्घाटन को लेकर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी जनजातीय आबादी है और कई गांव दुर्गम क्षेत्रों में हैं। वहां एंबुलेंस और अन्य वाहनों की पहुंच मुश्किल होने के कारण गंभीर मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.