हर जिले के 10 गांवों में लगाएं जल चौपाल : स्वतंत्र देव
लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता हर जिले के 10 गांवों में 15 जून तक जल चौपाल लगाई जाएगी। नियमित जलापूर्ति वाले गांवों में अगले दो सप्ताह तक जन जागरूकता के लिए जल पदयात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं एक पेड मां के नाम अभियान तेजी से चलाया जाएगा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को यह निर्देश दिए।जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने पुरानी पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने व जल सारथी एप का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। भूगर्भ जल विभाग की ओर से जिलों में कार्यशालाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हैंडपंपों का डिजिटल रिकार्ड, बनाएं लाइब्रेरी : राजभर पुरानी पेयजल योजनाओं में अनुरक्षण व मरम्मत कार्यों को एक महीने में पूरा करने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.