रुद्रपुर, मार्च 14 -- पंतनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने गढ़वाल में गैरसैंण के पास स्थित खारकोट गांव को कुछ समय पहले गोद लिया था। यह गांव अब पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को वहां जाकर देखना चाहिए कि किसी गांव को किस तरह मॉडल गांव बनाया जा सकता है। सीएम ने कहा कि जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अपने नवाचार और शोधों को राज्य के सुदूर गांवों तक पहुंचाएं। पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, इसलिए इन्हीं परिस्थितियों के अनुरूप योजनाएं तैयार करनी होंगी। उन्होंने कहा कि एग्री टूरिज्म और हॉर्टी टूरिज्म में सुदूर क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। यदि विश्वविद्यालय में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.