हर जिले की पांच पंचायतों को बनाया जाएगा जीरो ड्रॉपआउट
धनबाद, सितम्बर 8 -- आनेवाले दिनों में सबकुछ ठीक रहा तो धनबाद की पांच पंचायतों को जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने आदेश दिया है कि झारखंड में जीरो ड्रॉपआउट पंचायत की तर्ज पर कार्य करते हुए पंचायत विशेष के सभी 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित किया जाना है। प्रथम चरण में राज्य के सभी जिलों की पांच-पांच पंचायतों को जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की योजना है। जीरो ड्रॉपआउट प्रमाणपत्र डीसी के स्तर से तथा विद्यालय ड्रॉपआउट मुखिया के स्तर से जारी किया जाएगा। पंचायत के अंतर्गत आनेवाले सभी गांव-टोलों के 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकित करना एवं उनका ठहराव सुनिश्चित करना है। उक्त पंचायत के तहत आनेवाले सभी सरकारी विद्यालय (प्राथमिक, माध्यमिक व प्लस टू स्कूल) के पोषक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.