प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज। चंदापुर में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के शीतगृह का एक हिस्सा ढहने के मामले में अब सभी विभागों की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। सभी जांच रिपोर्ट में एक ही ओर इशारा किया गया है कि कोल्ड स्टोर का भवन जर्जर था और उसके उपकरण खराब थे। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को दोपहर लगभग डेढ़ बजे चंदापुर के कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढह गया था। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। मामले में डीएम ने एडीएम एफआर विनीता सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। लगभग 20 दिन की गहन जांच की गई। कारखाना विभाग व श्रम विभाग ने जांच में पाया कि भवन जर्जर था। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है। साथ ही लाइसेंस नहीं लिया था। वहीं राजस्व विभाग ने चक मार...