किशनगंज, नवम्बर 26 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता मंगलवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। समिति के अध्यक्ष किशलय सिन्हा, उपाध्यक्ष हरिहर पासवान एवं कार्यान्वयन समिति सदस्य नजीरुल इस्लाम आदि द्वारा बीडीओ सह सचिव प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अरुण कुमार सरदार के साथ बैठक कर हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विचार किया गया। बैठक में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं हर जरुरतमंद को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने पर चर्चा की गई। प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा बीडीओ सह सचिव को सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जीविका से जुड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.