नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है और हर जगह भूत-प्रेत न देखने की सलाह दी है। दरअसल, राहुल गांधी ने सरकार पर टाटा को "आपराधिक तरीके से बर्बाद" करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि कारोबारी नेता बोलने से डरते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर राहुल गांधी की पोस्ट का जवाब देते हुए, सीतारमण ने बुधवार को उनसे हर मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि व्यावसायिक और कानूनी मामलों को यूं ही 'आपराधिक' करार देना स्वीकार्य नहीं है। सीतारमण ने लिखा, "विपक्ष के नेता के तौर पर, मेरी सलाह है कि आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें। साथ ही, व्यावसायिक और कानूनी मामलों को यूं ही 'आपराधिक' करार देना स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने आगे लिखा, "आपने ब...