लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के हर छात्र के शैक्षिक प्रगति व उपस्थिति की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। यू-डायस प्लस के साथ ही स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी प्रगति पर पूरी नजर रखी जाएगी। जिसकी मदद से विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा।

छात्रों की जानकारी विद्यालयों में छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी व स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से उनकी शैक्षिक प्रगति व उपस्थिति के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों में उनके प्रदर्शन की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के मुताबिक विद्यालयी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के साथ हर छात्र की शैक्षिक प्रगति पर प्रभावील नजर रखी...