कोडरमा, फरवरी 28 -- पांच जगह पांच रिपोर्टर कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के तीनों नगर निकायों में हुए चुनाव के परिणाम को लेकर शुक्रवार को दिनभर शहर में जीत-हार की चर्चा होती रही। हर कोई यही पूछता रहा कि क्या पॉजिशन है भाई। कौन आगे और कितना से आगे। दूसरी ओर, कोडरमा के बागीटांड़ में सभी उम्मीदवारों के प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से ही काउंटिग हॉल के बाहर जुटे रहे। कोडरमा हनुमान मंदिर चौक कोडरमा शहर के मंदिर चौक के पास हर सुबह से लेकर रात तक पुलिस वालों की ड्यूटी लगी रही। यहां पर कई लोग यही चर्चा करते रहे। सभी परिणाम को लेकर उत्सुक था। चाय की दुकानों पर सुबह से शाम तक चर्चा का दौर चलता रहा। समर्थकों द्वारा चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। हार-जीत के कारणों, मतों के अंतर और संभावित परिणामों को लेकर लोग अपने-अपने अनुमान लगात...