बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। मैच शुरू होते ही सड़कों पर वीरानगी छा गई और लोग घरों में टीवी के सामने जम गए। हर चौके तथा छक्के पर युवाओं ने खुशियां मनाई। शहर में दीपावली जैसी स्थिति रही। गली-गली पटाखे दगते रहे।आईसीसी विश्वकप के फाइनल को लेकर शहर के चौराहों व तिराहों पर एलईडी लगाई गई थी। उत्साही क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने चौराहों पर एलईडी में आंखे गड़ाए रखीं। ओपनर बल्लेबाज संजू और अभिषेक की बैटिंग पर जमकर आतिशबाजी हुई। बाबूलाल चौराहा, अशोकलाट चौराहा और महाराणा प्रताप चौक में एलईडी पर दर्शकों की खासी भीड़ रही। इसके अलावा घरों में भी लोग टीवी पर चिपके रहे। हर चौका और छक्के पर आतिशबाजी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.