नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मेयोनेज खाने की कई चीजों का स्वाद बढ़ा देता है। सैंडविच हो, बर्गर हो या फिर घर पर बनाया गया रोल, थोड़ी सी मेयोनेज डालते ही खाना क्रीमी और टेस्टी लगने लगता है। लेकिन अगर आप अपनी रोज की डाइट को थोड़ा हल्का और बेहतर रखना चाहते हैं, तो हर बार मेयोनेज इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। खास बात यह है कि इसकी जगह ऐसी कई चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं, जो खाने को क्रीमी भी बनाएंगी और स्वाद भी अच्छा रखेंगी। इनमें से कुछ चीजें तो आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। तो अगली बार मेयोनेज की जगह इन आसान ऑप्शंस में से किसी एक को जरूर ट्राई करें।1. गाढ़ा दही मेयोनेज की जगह गाढ़ा दही सबसे आसान विकल्पों में से एक है। दही को अच्छी तरह फेंटकर इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च और अपनी पसंद के मसाले मिला सकते हैं। इसे सैंडविच, रोल या सलाद में इस्तेमा...