वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व योग दिवस (21 जून) के लिए आयुर्वेद विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार विभाग ने योग को हर घर तक पहुंचाने के लिए डिजिटल पहल शुरू की है। 'घर-घर योग' अभियान के तहत सभी विभागों के सहयोग से लोगों को योग से जोड़ने की योजना बनाई गई है।इस पहल के अंतर्गत इच्छुक लोगों को मोबाइल पर एक विशेष वीडियो लिंक भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से वे घर बैठे योग की कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। यह डिजिटल क्लास लगातार 14 दिनों तक चलेगी, जिसमें योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण आसन सिखाए जाएंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.