हर घर 1200 रुपये टैक्स नहीं लगेगा, मंत्री दीपक प्रकाश का ऐलान; पंचायतों की कमाई का दूसरा प्लान
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- Panchayat Tax: बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों से सालाना 1200 रुपये टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि टैक्स का बोझ किसी भी हालत में आम जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके बजाय पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए वैकल्पिक रास्तों को चुना जाएगा। दरअसल, 16वें वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए पेयजल, सफाई आदि सुविधाओं के लिए गांव में हर घर से सालाना 1200 रुपये टैक्स की वसूली का प्रावधान किया गया था। हालांकि, बिहार सरकार ने केंद्र के इस प्रावधान पर आपत्ति जताई है। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को नालंदा में यह बात कही। उन्होंने बिहारशरीफ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान आगामी पंचायत चुनाव, पंचायत सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.