गिरडीह, मई 13 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के नवडीहा में जेएसएलपीएस द्वारा हर घर सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवडीहा आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वाधान में किया गया। रैली गोसाईडीह संकुल कार्यालय से नवडीहा चौक तक गया। जहां लोगों को बीमा योजना के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नवीकरण, नामांकन एवं क्लेम सेटलमेंट को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में बीपीएम सहित बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रही। सभी एकजुट होकर ग्रामीणों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान जीआरजीबी गादी नवडीहा के शाखा प्रबंधक परमदीप सिंह ने बताया कि अभियान से अधिक से अधिक ...