सोनभद्र, जुलाई 11 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में प्रदूषण और स्वच्छ पेयजल की चुनौती और सरकार के प्रयास को केंद्र में रखकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार प्राप्ति देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026, मंडी, हिमाचल प्रदेश में इसे सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण विषयक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार मिला है। इससे पहले इस फिल्म का पोस्टर कान्स फिल्म फेस्टिवल-2026 में भी लॉन्च किया जा चुका है। फिल्म के सह-निर्माता, लेखक एवं निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव हैं। पुरस्कार फिल्म के निर्माता सुरिंदर सिंह ने पूरी टीम की ओर से प्राप्त किया। फिल्म में सोनभद्र के प्रदूषण, दूषित पेयजल और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की चुनौतियों को प्रमुखता से दिखाया गया है। साथ ही के...