आरा, दिसम्बर 15 -- आरा, निज प्रतिनिधि । शहर के हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत सोमवार से हुई। भागवत कथा को लेकर माहौल भक्तिमय रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। श्री मुक्तिनाथ स्वामी जी की ओर से भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए काफी दूर-दूर से महिला तथा पुरुष पहुंचे थे। बड़ी संख्या में बड़ी मठिया के सदस्य सेवा भाव में जुटे थे। सुबह से सैकड़ों लोग राम नाम का जाप कर रहे थे। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि सवा करोड़ राम नाम का जाप करना है जो आगामी 23 दिसंबर तक लगातार चलता रहेगा। इसके बाद 25 को श्री जियर स्वामी जी महाराज के आने के बाद 26 को भंडारा होगा। कार्यक्रम का देखरेख श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी द्वारा किया जा रहा है। श्री मुक्तिनाथ स्वामी जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करत...