नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अपनी नॉलेज बढ़ाने के लिए हमेशा किताबें पढ़ना या घंटों इंटरनेट पर जानकारी खोजना ही जरूरी नहीं है। कई बार हमारे आसपास मौजूद लोगों की सोच भी हमें बहुत कुछ सिखा सकती है। जानी मानी कथावाचक जया किशोरी ने अपने घर का एक रूल बताया है जिसके जरिए हम अपनी नॉलेज हर फील्ड में बढ़ा सकते हैं। जया किशोरी के मुताबिक हर इंसान को अपने घर में यह रूल जरूर बनना चाहिए, जिससे न सिर्फ घर के सदस्यों का आपस में कनेक्शन बढ़ेगा साथ ही अलग अलग विषयों के बारे में जानकारी भी।हफ्ते में एक दिन घर के सारे सदस्य बैठें साथ जया किशोरी रहती हैं कि हर घर में यह रूल जरूर होना चाहिए कि परिवार के सभी सदस्य हफ्ते में किसी एक दिन साथ बैठें और कम से कम 2 से 3 घंटे का समय साथ में बिताएं। इस दौरान फोन, टीवी, लैपटॉप जैसी ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। यह भी...