हर घर में सुख-समृद्धि और सम्मान का दीप जलना ही दीपावली की सार्थकता: योगी
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के साथ दीपावली मनाएंगे। इस अवसर पर वह समाज के लिए 82 करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट भी वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आठ नवंबर को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और हर घर में सुख, समृद्धि एवं सम्मान का दीप जलना चाहिए। उन्होंने इसे दीपावली की सार्थकता बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इसी अंत्योदय की भावना के साथ जंगल तिनकोनिया में ये परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।52 परियोजनाओं का कार्यक्रम गोरखपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.