हर घर में शुद्ध जल पहुंचाना पीएम का सपना
गंगापार, मार्च 22 -- जल जीवन मिशन के अंतर्गत सहसों ब्लाक के बभनकुइयां गांव में रविवार को जल अर्पण एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विशिष्ट अतिथि फूलपुर विधायक दीपक सिंह पटेल एवं एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य रहे। संचालन जिला समन्वयक अश्विनी श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल द्वारा जल शपथ दिलाकर किया गया। उन्होने निर्मित जल जीवन मिशन योजना को जनहित में ग्राम प्रधान अशोक कुमार को सौंपते हुए कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना है। यह योजना ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। विधायक दीपक सिंह पटेल ने कहा कि यह योजना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.