फरीदाबाद, मई 29 -- नूंह, सरसमल। गर्मियों में हर घर तक पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी गई है। शुक्रवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था, जल संरक्षण और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई मजबूत करने पर जोर रहा। गांवों में जल योजनाओं की निगरानी बढ़ेगी

जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अखिल पिलानी ने की। बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। सरकार-समुदाय साझेदारी आधारित संचालन एवं रखरखाव नीति-2026 के तहत गांवों में जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से संचालित करने की तैयारी पर चर्चा हुई। इससे योजनाओं क...