रिषिकेष, फरवरी 16 -- प्लान फाउंडेशन के सहयोग से 'प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत' के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका क्षेत्र की स्वच्छता वाहिनियों और क्षेत्रीय सुपरवाइजरों ने भाग लिया। 31 मार्च तक प्रत्येक घर में जाकर गीले और सूखे कूड़े को अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभागार में 'हिंदुस्तान यूनिलीवर' द्वारा वित्त पोषित 'प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत' के अंतर्गत विशेष कार्यशाला हुई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' की तैयारियों को पुख्ता करना और सोर्स सेग्रीगेशन (कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्करण) के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यशाला में एमआईएस एक्सपर्ट सिद्धार्थ सिंह सजवाण ने स्वच्छता वाहिन...