जौनपुर, मार्च 28 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। गौ आधारित ग्राम्य विकास को लेकर शनिवार को गौशाला सारोनी पूरब पट्टी में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत और शनि पीठाधीश्वर वाराणसी स्वामी कन्हैया महाराज शामिल हुए। कन्हैया महाराज ने कहा कि गौ सेवा समाज और धर्म दोनों की मजबूती का आधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर में गौशाला स्थापित करे और कम से कम एक गाय जरूर पाले। इससे धर्म की स्थापना होगी और समाज में शांति तथा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने देशी गोवंश के संरक्षण पर भी जोर दिया और इसे प्राकृतिक परिवेश से जोड़कर सुरक्षित रखने के उपायों पर चर्चा की। संचालन गौशाला संचालिका संध्या सिंह ने किया। इस मौके पर देवेन्द्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.