बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- हर घर पहुंचायी जाएंगी डाक सेवाएं, लोगों को जोड़ें डिजिटल सुविधाओं से : चीफ पोस्ट मास्टर जनरल सभी तरह की डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रहा डाक विभाग युवा पीढ़ी को डिजिटल सेवाओं का लेना चाहिए पूरा लाभ राजगीर में डाक विभाग के बिहार सकिल का हुआ वार्षिक बिजनेस सम्मेलन फोटो : राजगीर डाक : राजगीर स्थित नालंदा विश्व विद्यालय में डाक विभाग के बिहार सर्किल के वार्षिक बिजनेस सम्मेलन सह सम्मान समारोह में डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एमयू अब्दाली व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में डाक विभाग के बिहार सर्किल का वार्षिक बिजनेस सम्मेलन हुआ। इसमतें डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने कहा कि हर घर तक डाक सेवाएं पहुंचायी जाएंगी। लोगों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। डाक विभाग रिचार्...