सोनभद्र, मई 24 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत शीशटोला के बडहोर गांव में पानी के लिए लोग परेशान हैं। हर घर नल योजना का कनेक्शन कुछ घरों में कर दिया गया है, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को हर नल के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र जलापूर्ति शुरु कराये जाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि शीश टोला ग्राम पंचायत के बडहोर गांव के अहिरान बस्ती में हर घर नल का पानी कनेक्शन तो लगा है, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए सुबह शाम काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। वहीं कुछ घरों...