मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को नगर के भरूहना स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में सिटी ब्लाक के ग्राम पंचायत नौहा के लखौली गांव में हर घर नल योजना के तहत जलापूर्ति न होने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को इस मामले की 48 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। कहा कि एक सप्ताह के अंदर गांव में पानी आपूर्ति कर अवगत कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। जनसंवाद में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के समक्ष ग्रामीण विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रकरण प्रस्तुत हुए। केंद्रीय मंत्री ने प्रत्येक फरियादी को सुना और अधिकांश मामलों में मौके पर ही अधिका...