रांची, मई 2 -- नामकुम, संवाददाता। टाटी पूर्वी मुखिया कृष्णा पहान, टाटी पश्चिमी अजय सिंह और पूर्व पंसस शैलेश मिश्रा, सनील जोय व हरेंद्र मिश्रा ने शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें हर घर नल योजना के अधूरे कार्य को पूरा करने की मांग की गई। साथ ही चापाकल बोरिंग के गहरीकरण की भी मांग रखी गई। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए और इसकी जानकारी दी जाए। यह भी पढ़ें- हर घर नल-जल योजना का प्रखंड में सघन निरीक्षण पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण का भी आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.