सोनभद्र, फरवरी 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बुड़हर कलां गांव में हर घर नल योजना के तहत बीच से सड़क खोद कर पाइप लाइन डाल कर उसमें महज मिट्टी डाल कर छोड़ दिये जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खोदे गये जगह पर हल्का पानी पड़ते ही मिट्टी पूरी तरह से बैठ जा रही है, जिससे सड़क पर पूरी तरह से गड्ढा बन जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण आये दिन ग्रामीण गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीण राजू, बुद्धी, छोटे, कौशल, राजकुमार ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत सड़क खोद कर डाले गये पाइप लाइन के स्थान पर मिट्टी बैठ जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.