हर घर नल जल योजना की जांच की मांग
सोनभद्र, मई 23 -- सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव प्रमोद कुमार पांडेय दीपू ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने हर घर नल जल योजना की शिकायत करते हुए इसकी जांच कराये जाने की मांग की है। उन्होंने अवगत कराया कि हर घर नल जल योजना में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसका उदाहरण नगवां ब्लाक की बनबहुआर, दरेव, देवरी मय देवरा, केवटम और सुअरसोत खुर्द ग्राम पंचायतें हैं। कमोवेश यहीं स्थिति पूरे जनपद की है, जो सभी दस ब्लाकों को देखने व सुनने को मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका सोनभद्र भी इससे अछुता नहीं है। यहां भी हैंडपंप, टैंकर व डीजल सप्लाई व वृक्षारोपण आदि में व्यापक स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत व नगर पालिका की उच्चस्तरीय जांच कराये जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.