औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में संचालित हर घर नल-जल योजना का पदाधिकारियों द्वारा व्यापक एवं सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया। विभिन्न पंचायतों और वार्डों में पहुंचकर योजना की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया तथा यह देखा गया कि लोगों को इसका लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन की स्थिति और वार्ड स्तर पर इसकी उपलब्धता की जांच की। बीडीओ मो. जफर इमाम ने शमशेर नगर पंचायत में स्वयं स्थल पर पहुंचकर योजना का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अन्य पंचायतों में भी अलग-अलग पदाधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.