बोकारो, अप्रैल 10 -- झारखंड राज्य में संचालित जल जीवन मिशन (हर घर नल-जल योजना ) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर सरकार ने पिछले वर्ष बैठक किया था। उस बैठक मे मुख्यमंत्री की माने तो झारखंड के 630 गांव, 105 ग्राम पंचायत में यह योजना शत-प्रतिशत पहुंची है। हर घर नल-जल योजना के सफलता के दावों के बीच राज्य जिस तरह का जल संकट से जूझ रहा है वह सरकार की घोषणाओं और दावों की पोल खोल रहा है। पानी के संकट की स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो बोकारो जिले के जरीड़ीह प्रखंड के शहरी व ग्रामीण के कुल 17 पंचायतो के लोग जल संकट से जूझ रही है। एक ओर पेयजल को लेकर जैनामोड़ ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत खुंटरी में करोडो रूपए की लागत से वाटर ट्रिटमेंट प्लॉट व दो जलमीनर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही तीसरा फेज शुरु होने के उपरा...