मुंगेर, मार्च 13 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड अंतर्गत अमैया पंचायत की बैजलपुर गांव के वार्ड संख्या- 7 में नल-जल योजना के कक्ष में ताला लगाए जाने से करीब 250 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड सदस्य रिंकू कुमारी के पति चंदन कुमार सिंह ने नल-जल योजना के कक्ष में जबरन ताला लगा दिया है, जिसके कारण पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार अचानक पानी बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकल और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव के दिवाकर सिंह, अवधेश सिंह, गिरीश सिंह, महेश सिंह, उमेश सिंह, प्रभाकर सिंह, सुमन कुमार, भैरव, पुतुल देवी, मंजू देवी और इंदु देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने ताला बंद किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.