बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने सात निश्चय योजना के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल का जल योजना चलायी थी। मौजूदा स्थिति यह है कि बहुत से ऐसे परिवार हैं जो पेयजल आपूर्ति का कनेक्शन लेने से वंचित रह गये। लोगों की यह भी शिकायत है कि पानी लीकेज की समस्या आम बात है। महीने में चार से पांच दिन तक लगातार पेयजल की आपूर्ति ठप रहती है। इससे लोगों में नाराजगी है। पिछले दिनों दिशा की बैठक में भी कई विधायकों ने इस योजना में गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जताई थी। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जलमीनारों के पानी की जांच कराने तथा साफ-सफाई करने का निर्देश दिया था। नल-जल योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से जांच कराने का भी निर्देश दिया गया। इधर, पीएचईडी के कार्यपालक अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.