मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर नल का जल योजना के तहत जिले को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। पीएचईडी के तहत संचालित नल का जल योजना में करीब 8 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का मुख्यमंत्री उद्घाटन कर सकते हैं। ये योजनाएं जिले के मुशहरी, बोचहां, सकरा, मुरौल, बंदरा, गायघाट, कटरा और औराई प्रखंडों में पूरी हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से जुड़ी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का भी आंकलन करेंगे। विशेष रूप से नल-जल योजनाओं की कार्यशीलता, जल आपूर्ति की स्थिति और लाभुकों तक पहुंच पर फोकस रहेगा। इधर, मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासनिक और तकनीकी महकमा पूरी तैयारी में जुटा है। पीएचईडी के अधीक्षण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.