हर घर तिरंगा व वृक्षारोपण अभियान के दौरान स्कूली बच्चों संग गूंजा वंदे मातरम
अररिया, अगस्त 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हर घर तिरंगा अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत संयुक्त चिकित्सालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की ओर से यूएचएस अमौना विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. दीपक कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है, जबकि वृक्षारोपण अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस यह भी पढ़ें- हर घर पर लहराएगा तिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.