हर घर तिरंगा रैली में बा स्कूल की बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
पीलीभीत, अगस्त 11 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग के हब और सखी वन स्टॉप सेंटर पीलीभीत की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरखेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिला मिशन कॉर्डिनेटर सुवर्णा पाण्डेय ने बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय में जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से सेंटर इंचार्ज तृप्ति मिश्रा ने सखी वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधओं के बारे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1076 एवं 1090 के बारे जानकारी दी। इस मौके पर वार्डन एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.