सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- सीतामढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री सह सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर कारगिल चौक तक पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगे की छटा और प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विधायक सुनील कुमार पिंटू, विधायक पंकज मिश्रा, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, ...